Table of Contents
यह खबर शनिवार को सामने आई कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी Shahid Afridi जो अक्सर भारत के खिलाफ अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो में एक न्यूज़ एंकर अफरीदी की मौत की खबर दे रहा है और बैकग्राउंड में एक एंबुलेंस भी नजर आ रही है जिससे इस खबर को कुछ हद तक असली होने का आभास मिलता है।
क्रिकेट जगत में इस खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई। कुछ दिन पहले ही अफरीदी ने भारत को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था जिसके चलते वे सुर्खियों में थे।
वीडियो के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कराची में किया गया और विज़न ग्रुप के चेयरमैन सहित कई अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।
AI की मदद से फैलाया गया झूठ: अफरीदी के निधन की फेक वीडियो ने बढ़ाई चिंता | Shahid Afridi news
हालांकि जांच में यह बात सामने आई कि यह वीडियो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एआई AI की मदद से बनाया गया है और अफरीदी पूरी तरह स्वस्थ है। यह घटना एआई के दुरुपयोग को लेकर एक नई चिंता को जन्म देती है। एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने कहा, यह एक खतरनाक उदाहरण है कि कैसे एआई का इस्तेमाल कर झूई खबरें फैलाई जा सकती हैं।
ऐसे वीडियो अगर समय रहते नहीं रोके गए तो यह असली दुनिया में घबराहट और छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर गलत जानकारी का खतरा और पाकिस्तानी हस्तियों पर बढ़ती निगरानी | Shahid Afridi news
शाहिद अफरीदी की झूठी मौत की यह खबर गलत सूचना के बढ़ते खतरे और सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच की आवश्यकता की ओर गंभीर संकेत देती है। हाल के महीनों में भारतीय अधिकारियों ने शाहिद अफरीदी और पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तानी सार्वजनिक हस्तियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सख्ती बढ़ा दी है। खासकर भड़काऊ और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार को लेकर।
2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वाले अफरीदी पाकिस्तान के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11000 से अधिक रन बनाए हैं और 541 विकेट लिए हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली के लिए वे आज भी मशहूर है। उन्होंने डे इतिहास में सबसे ज्यादा 351 लगाए हैं। हालांकि भारत के रोहित शर्मा अब इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच रहे हैं।